Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे मजदूरों को पीछे से जीप ने टक्कर मारी, 7 मजदूर घायल

0 104

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा के पास स्थित मुस्कान ढाबा पर  ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे मजदूरों को पीछे से जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे 7 मजदूर घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायर बामोरा से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को  बरखेड़ी चौराहे पर पीछे से जीप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गोलू बाई उम्र 50 वर्ष, प्रेम बाई उम्र 35 वर्ष, मूलो बाई उम्र 40 वर्ष रजनी बाई 15 वर्ष मुस्कान 14 वर्ष सुनीता 18 वर्ष और छोटी 19 वर्ष को गंभीर चोटे आई सभी घायलों को बरखेड़ी चौराहे पर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर घायलों का इलाज जारी हे

सभी मजदूर भारतीपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जीप चालक घटनास्थल से जीप छोड़कर फरार हो गया। सलामतपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811