Let’s travel together.

जीवन में अहंकार का त्याग करके मार्दव धर्म को जीवन में अंगिका करें-ब्रह्मचारी मनोज भैया

0 161

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

जिन शासन में विनय को धर्म कहा है इसी विनय से जीव संसार रूपी समुद्र से उत्तीर्ण होता है विनय का पालन कर ही मुनियों ने तीर्थंकरों ने अपने जीवन में मुक्तिपथ को प्राप्त किया है अतः उत्तम मार्दव धर्म के दिन अपने जीवन में अहंकार का त्याग करके मार्दव धर्म को जीवन में अंगिका करो यही मार्दव धर्म है उक्त बात पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म के ऊपर बोलते हुए चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभाव शिष्य ब्रह्मचारी मनोज भैया सोनीपत ने महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में अपने प्रवचनों के दौरान कही ।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्मचारी मनोज भैया ने बताया कि क्षमा धर्म के उपरांत मन की स्थिति अत्यंत पवित्र और शांत हो जाती है इसका पहला संकेत उसके व्यवहार में दिखाई देता है गलती से भी हमें विनय को छोड़ना नहीं चाहिए । पूर्ण रूप से प्रयत्न करें कि हम विनय का पालन करते रहें क्योंकि अज्ञानी भी विनय से कर्मों का नाश कर लेता है।

इस के पूर्व सुबह की बेला में आज शान्ति धारा करने का शौभाग्य मनोज जैन अमोदा ,सुनील संजय वर्धमान परिवार को मिला।साथ ही भैया जी के द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र के दूसरे अध्याय को अर्थ सहित समझाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811