Let’s travel together.

युवा हल्ला बोल में एक स्वर में बोले युवा,मप्र सरकार ने कई पीढियां बर्बाद की

0 490

व्यापम 2, बेरोजगारी, महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला प्रभावी मशाल जुलूस

अनुराग शर्मा

सीहोर मप्र में फिर से प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में भर्ती परीक्षाओ में गड़बड़िया सामने आ रही है शिक्षक भर्ती एवं आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला किया गया है। वही दूसरी ओर पड़े लिखे युवा रोजगार की तलाश
में यहां वहां भटक रहे है। औऱ महंगाई ने आमजनता का जीना मुहाल कर दिया है। युवा नेता सर्वेश व्यास ने बताया कि मप्र युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस सीहोर के तत्वाधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर की विशेष उपस्थिति में एवं मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती के नेतृत्व में
व्यापम 2 (PEB) घोटाले, आरक्षक भर्ती घोटाले, बेरोजगारी, रोज बढ़ती महंगाई, ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती में विशाल युवा हल्ला बोल मशाल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर हाथो में मशाल और पोस्टर लिए युवाओ ओर काँग्रेसजनो ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस मौके पर विशेष रूप से मप्र युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सीहोर जिले के प्रभारी अभिषेक परमार, उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलवीर तोमर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज आमजन का जीना मुहाल हो गया है प्रदेश की सरकार ने भर्ती परीक्षाओ में गड़बड़ी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि युवाओ को सड़क पर आकर इस युवा विरोधी सरकार की ईंट से ईंट बजा देनी चाहिए । पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि आज बेरोजगारी महंगाई ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युकां के प्रदेश सचिव राजीव गुजराती ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियां, बेरोजगारी और महंगाई से आमजन परेशान है युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की लड़ाई लड़ने का काम करेगी और वर्तमान भाजपा सरकार के आपदा में अवसर के कारनामे और भी जनता तक पहुचने का काम करेगी।हरीश राठौर, राजेन्द्र ठाकुर, शमीम अहमद, राजाराम बड़ेभाई, भूरा यादव, सीताराम भारती, केके गुप्ता, विवेक राठौर, ब्रजेश पटेल,रामप्रकाश चौधरी, शंकर खरे, मृदुल तोमर, नरेंद्र खंगरले, लोकेन्द्र वर्मा, मृदुल तोमर, विधानसभा अध्यक्ष मुस्तफा अंजुम, निशांत वर्मा, गणेश तिवारी, केके रिछारिया, मांगीलाल
टीमराई, पीयूष मालवीय, मनीष कटारिया, राहुल ठाकुर, प्रणय शर्मा, हरिओम सिसोदिया, तुलसी राठौर, राहुल गोस्वामी,सर्वेश व्यास,सुमित नर्रे, मनीष मेवाड़ा, राज खरे, अभिषेक पाराशर, नितिन उपाध्याय, राजेन्द्र नागर, फैसल अली, औसाफ़ पठान,यश यादव, तनीष त्यागी,मनीष दुबे,विकाश विश्वकर्मा, अभिषेक लोधी, यमन यादव, अभिषेक लोधी , सुयश प्रताप सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811