Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 17 मार्च 2024

0 89

मेष राशि – विद्यार्थियों को पूर्व में दी गई किसी परीक्षा का परिणाम प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा परेशांन् रह सकते है। किसी पर आंख बंद कर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष  राशि – जरुरी काम के चक्कर में थोड़ा परेशान रह सकते है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहने की संभावना है। परिवार के लोगों की कोई बात चुभ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। दूर के परिजनों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन  राशि –जल्दबाजी में कोई काम करने से बड़ी चूक संभव है। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सम्मान मिल सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा नुकसान दे सकता है। शारीरिक परेशानी पर चिकित्सकीय परामर्श लेवें। परिवार संग यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क  राशि –कारोबार के लिहाज से उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। तोल मोल कर बात करने का नुकसान होगा। मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान होगा। किसी की गलत सलाह नुकसान दे सकती है।

सिंह  राशि –लेनदेन के मामलों में कुछ परेशानी रह सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। बेरोजगारों की आज कामकाज की तलाश पूरी होने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बन सकती है।

कन्या  राशि – मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी के जातकों को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। व्यापार की बिगड़ी स्तिथि को संभालने में समय निकलेगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिल सकता है। स्वास्थय बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है।

तुला  राशि –किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर जल्दबाजी में लिए गए फैसले से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मंदी को लेकर चल रही परेशानियों को दूर करने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक  राशि- कार्यक्षेत्र में साझेदारी में काम को लेकर फायदे की उम्मीद बनी रहेगी। माता-पिता की सलाह मानने का लाभ होगा। दूरसंचार के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा।

धनु  राशि –नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। सगे संबंधियों के साथ कुछ सुखद पलों को साझा करने का वक्त मिलेगा। विवाह में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। आज अपने स्वास्थय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है।

मकर  राशि- विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन छिटक सकता है। रचनात्मक योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरने से मन प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के सहयोग से नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय बना रहेगा।

कुंभ राशि-रक्त संबंधित रिश्ते में मजबूती आने की पूरी संभावना है। किसी काम के नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थय की चिंता सता सकती है।

मीन राशि- आर्थिक तंगी से परेशान रह सकते है। व्यापार में आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। किसी से किया हुआ वादा पूरा नहीं करने से आपको समस्या हो सकती है। स्वास्थय को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811