Let’s travel together.

ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बने चेम्बर में छिपाकर कर रहा था गांजे की तस्करी ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 95

महासमुंद पुलिस द्वारा गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही बड़ी कार्यवाही

थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही

 तुमगांव पुलिस ने उत्तरप्रदेश के 01 आरोपी के कब्जे से 12,97,600 रूपये की 64.880 किलो ग्राम गांजा जप्त
उड‍ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाकर खपाने की थी योजना

थाना तुमगांव मे आरोपी के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज 

सुरेंद्र जैन रायपुर
पुलिस अधीक्षक  महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को जिले मे अवैध गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद के मार्गदर्शन मे थाना तुमगांव द्वारा दिनांक 16/03/2024 को मुखबिर सूचना पर से एक व्यक्ति एक बिना नंबर का नीला रंग का स्वराज ट्रेक्टर के ट्राली के नीचे गुप्त रूप से चेंबर बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा झलप की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था जिसे तुमगांव पुलिस द्वारा ओवरब्रिज बाईपास NH 53 में पकडा गया। ट्रैक्टर चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 02 माधवपुर सितला मोहनी स्‍वामी इंटर कालेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश का होना बताया। ट्रेक्टर की ट्राली का बारीकी से निरीक्षण करने पर ट्राली के अंदर गुप्त चैंबर बना हुआ मिला। कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गांजा तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। एवम ट्राली की तलाशी लेने पर चेम्बर के अंदर भुरे रंग के टेप से लिपटा हुआ छोटे बडे 28 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 64.880 किलो ग्राम किमती 12,97,600 रूपये जुमला एवम परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर मय ट्राली कीमती 3,50,000 रूपये जुमला किमती 16,52,600 रूपये मिलने पर विधिवत जप्त किया गया एवम आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के प्रावधानो के तहत अपराध क्रमांक 54/2024 पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।।

नाम आरोपी – अरविंद कुमार  त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 02 माधवपुर सितला मोहनी स्‍वामी इंटर कालेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश
(आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव से मादक पदार्थ की तस्करी मामले में जा चुका है जेल )

जप्त संपत्ति

01- 28 पैकेट नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 64.880 किलोग्राम कीमती 1297600 रूपये,
02- घटना मे प्रयुक्त एक बिना नंबर नीला रंग का स्वराज ट्रेक्टर एवं एक दो चक्का बिना नंबर ट्राली कीमती करीब 3,50,000 रूपये
03- 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपये, कुल जूमला कीमती 16,52,600 रूपये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811