Let’s travel together.

मप्र काँग्रेस राज्य स्तरीय सिन्धी कल्याण समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर सिन्धी शिक्षकों की भर्ती की मांग की

0 445

भोपाल।मप्र काँग्रेस राज्य स्तरीय सिन्धी कल्याण समिति ने राज्यपाल श्री मंगभाई पटेल को ज्ञापन देकर सिन्धी शिक्षकों की भर्ती की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान के 21वें संशोधन के माध्यम से सिन्धी भाषा को 10 अप्रेल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था और संविधान के अनुच्छेद 350(ख) में भी भाषाई अल्पसंख्यकों के हितों के प्रावधान किए गए हैं. विभाजन के दौरान सम्पूर्ण सिन्ध पाकिस्तान में चले जाने की वजह से राज्य न होने के अभाव में सिन्धी संस्कृति और भाषा का संरक्षण नहीं हो पा रहा है,राज्य सरकार द्वारा सिंधी भाषा के संरक्षण के लिये काम करना तो दूर,शासकीयप्राथमिक,माध्यमिक,हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में सिंधी शिक्षकों के पद ही समाप्त कर दिये हैं.
दिनेंश मेंघानी,संयोजक,
म.प्र.राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति ने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि पूरे मध्य प्रदेश में एक बड़ी आबादी सिंधियों की होने के बावजूद कोई भी मान्यता प्राप्त प्राइमरी, माध्यमिक या हायर सेकंडरी विद्यालय नहीं है.
इसी मामले में मप्र काँग्रेस राज्य स्तरीय सिन्धी कल्याण समिति ने आज सिंधी दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर सिन्धी शिक्षकों के पदों का सृजन कर सिंधी शिक्षकों की भर्ती की मांग की है.
प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक श्री दिनेश मेंघानी,सदस्य श्री रमेंश साहबानी और कई कार्यकर्ता शामिल थे.

न्यूज सोर्स-जी डी गोलानी भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811