मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
खेती में लगातार नुकसान उठा रहे अन्नदाताओं के अरमानों पर मंगलवार को मौसम ने फिर से पानी फेर दिया। सुबह से रह-रह कर रंग बदल रहे मौसम ने दोपहर बाद अपने कड़े तेवर दिखाए। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया, वहीं किसानों पर तो आफत ही टूट पड़ी। खेतों में खड़ी गेंहू चना की फसल धरासायी हो गई। तमाम कई इलाकों में फसल की कटाई शुरू हो गई थी। फसल काट कर लोगों ने खेत में छोड़ दी थी, उसे उठा कर घर ले जाना बाकी थी। बारिश में ये फसल भी भीग गई। मौसम की इस मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं।
पिछले कई साल से किसानों को खेती में नुकसान ही उठाना पड़ रहा था। कभी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह हो गई तो कभी फसलों का उचित मूल्य न मिलने से आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। इस किसानों को गेहूं की फसल से मुनाफे और पुराने नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी। लेकिन मंगलबार को मौसम के कड़े रुख के कारण कई किसानों की फसले आड़ी हो गई। मंगलवार सुबह भी आसमान पर काले बादल छाए रहे। ठंड के कारण लोगों को ऊनी कपड़े फिर से निकालने पड़े। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा तेज हुई, लेकिन इसके पानी के साथ तेज हवा चलने से गेहूं व सरसो की फसल को नुकसान हो गया। गेहूं और सरसों के पौधों में दाने पड़ रहे हैं। कई किसानों ने हाल ही में खेतों की सिंचाई भी की थी। ऐसे में तेज हवा के कारण फसले ऑडी हो गईं। वहीं कई क्षेत्रों में मामूली बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन पल-पल बदलते मौसम को देखकर किसान को चिंता है।
कस्बा दीवानगंज के सुरेश साहू, निवास मीणा ,मुकेश नायक , भगवान नायक, अंबाडी में थान सिंह मीणा, गजेंद्र ठाकुर, गजेंद्र चौकसे आदि किसानों ने कहा है कि फैसले आदि होने के कारण उत्पादन 20 से 25 फीसदी घट जाएगा ऐसे कई किसान है जिनकी दीवानगंज क्षेत्र के आसपास की फसलें कल की तेज हवा और बारिश में आड़ी हो गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।