Let’s travel together.

एक ओवर में 4 विकेट… 9 दिन पहले तक जिसका अता-पता नहीं, उस गेंदबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में रचा इतिहास

0 66

क्रिकेट में कब, कौन सा खिलाड़ी जीरो से हीरो बन जाए कहा नहीं जा सकता? फिलहाल कुछ इसी अंदाज में हीरो बने हैं पाकिस्तान के 29 साल के लेग स्पिनर आरिफ याकूब. 9 दिन पहले तक इनका कोई अता-पता नहीं था. लेकिन, 26 फरवरी की शाम इनकी गेंदों ने लाहौर की पिच पर ऐसा कहर बरपाया कि अब उनका नाम PSL के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड जो एक वक्त मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुS 18 ओवर में 181 रन बनाकर फ्रंटफुट पर दिख रही थी, वो आरिफ याकूब के कमाल की बदौलत पेशावर जाल्मी के खिलाफ अचानक ही बैकफुट पर चली गई.

आरिफ याकूब ने जो कमाल किया, वो उनके उस एक ओवर से जुड़ा रहा, जिसने इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में अफरा-तफरी मचा दी. इस्लामाबाद यूनाइटेड पर आरिफ याकूब का टूटा कहर, इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला. इस ओवर में इस्लामाबाद यूनाइटेड के विकेटों की टैली अचानक ही 4 विकेट से 8 विकेट पर जा पहुंची क्योंकि आरिफ याकूब ने गेंदबाजी ही कुछ ऐसी की है.

आरिफ याकूब और 19वां ओवर… ऐसे गिरे 4 विकेट

आरिफ याकूब ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को आउट किया. दूसरी गेंद पर उन्होंने 1 रन दिया. जबकि तीसरी गेंद पर हैदर अली को आउट कर दिया. चौथी गेंद पर उन्होंने फिर से सिंगल दिया. जबकि 5वीं गेंद पर फहीम अशरफ और छठी गेंद पर हुनैन शाह का विकेट उखाड़कर इस्लामाबाद यूनाइटेड की हार की पटकथा लिख दी.

एक ओवर में 4 विकेट… आरिफ याकूब पहले गेंदबाज

आरिफ याकूब के इस ओवर से पहले सिर्फ 1 विकेट थे. लेकिन 19वां ओवर खत्म करने के बाद उनके नाम अब इस मैच में कुल 5 विकेट थे, जो उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देते हुए लिए थे. ये वही आरिफ याकूब हैं जिन्हें 17 फरवरी को पाकिस्तान सुपर लीग के शुरू होने से पहले कोई जानता नहीं था. लेकिन, अब वो PSL में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811