Let’s travel together.

किसानों के लिए इस बार लहसुन की खेती घाटे का सौदा

0 582

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

किसानों के लिए इस बार लहसुन की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। मौजूदा भावों में किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है। दाम गिरने के कारण किसान मंडियों में लहसुन लाने से बच रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के कारण भण्डारण करना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण किसान परेशान है।

बुवाई के बाद मावठ होने और जमीन में लगातार नमी रहने के कारण उत्पादन भी कम बैठा है। अब दामों ने दगा दे दिया है। इस कारण किसान सदमे में है। किसानों का कहना है कि मौजूदा भावों में बेचने पर घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस कारण मंडियों में लहसुन की आवक भी बहुत कम हो रही है। किसान अब सरकार की ओर देख रहे हैं।

*बुवाई के वक्त बिक रहा था 70 से 100 रुपए किलो*

किसान रबी सीजन में लहसुन की बुवाई की तैयारी कर रहे थे, तब लहसुन के दाम 70 से 100 रुपए किलो पहुंच गए थे। किसानों ने अच्छे दामों की उम्मीद में इस बार लहसुन की जबर्दस्त बुवाई की थी। अब फसल आते ही दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। मंडियों में औसत भाव 25 से 35 रुपए किलो चल रहे हैं।

*गर्मी बन रही बैरन*

किसान खेतों से लहसुन निकाल कर वहीं सूखा रहे हैं, लेकिन इस बार जल्दी भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के कारण खराब होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि लहसुन के भण्डारण के लिए 30 से 35 डिग्री तापमान अनुकूल है। इसके बाद तापमान बढऩे पर लहसुनु खराब होने लग जाता है। अभी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे किसानों के समक्ष भण्डारण करना बड़ी चुनौती बन गया है। घरों में कूलर-पंखें लगाकर रखना पड़ेगा। इसके लिए बंदोबस्त शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद होने पर बाजार स्तर हो जाएंगे, जिससे अच्छे दाम मिल सकेंगे।

मौजूदा भावों में लहसुन बेचना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस कारण किसान सदमे में है। 2017 की स्थिति नहीं आए, इसलिए सरकार को बाजार हस्तक्षेप योजना में सम्पूर्ण लहसुन खरीद की जल्द घोषणा करनी चाहिए। ताकि किसानों को सम्बल मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811