Let’s travel together.

कलेक्टर ने पूरा किया वादा, पैतृक संपत्ति में से अनाथ बच्चों को दिलाया हक, जानें क्या है मामला

0 53

श्योपुर। हाल ही में स्थानांतरण हुए कलेक्टर संजय कुमार ने वादे के मुताबिक अनाथ बच्चों का गृह प्रवेश करवाया साथ ही बच्चों के खातों में उनकी पैतृक संपत्ति में से 35 लाख रुपए की एफडी बच्चों के नाम कराई गई। यह पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में तब आया जब बच्चों के नाना-नानी बच्चों के साथ आवेदन लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और बताया कि बेटी दामाद की मृत्यु हो चुकी है जिनके तीन बच्चे हैं। बेटी दामाद की मृत्यु के बाद पूरी पैतृक संपत्ति चाचा रवि गोड़ ने अपने कब्जे में कर ली है।

कलेक्टर ने यह बात सुनते ही जनसुनवाई के दौरान ही चाचा को फोन कॉल लगाकर समझाइस दी और बच्चों के चाचा को बुलाकर बेची गई संपति में से 35 लाख रुपए बच्चों के खातों में डलवाए और आज उन्हीं बच्चों को केशव नगर स्थित तीन मंजिला मकान को चाचा के कब्जे से हटाकर मकान का विधिवत पूजन करवाकर प्रवेश करवाया। कलेक्टर की इस कार्रवाई की सराहना आम नागरिकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही तीनों मासूम बच्चों को उनका हक मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी छाई हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811