Let’s travel together.

RBI और ED के एक्शन के बाद Paytm को एक और बड़ा झटका

0 78

Paytm की परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही हैं। RBI और ED के सख्त एक्शन के बाद अब कंपनी के लिए एक और नकारात्मक खबर आई है। जेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने पेटीएम की रेटिंग को खत्म (Discontinue) कर दिया है। कंपनी का कहना है कि पेटीएम से जुड़ी खबरों के ‘स्थिर’ होने तक जेफरीज अपने फैसले पर बरकरार रहेगी।

इसी के साथ जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप इंक, पेटीएम-ऑपरेटर वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड पर कवरेज छोड़ने वाली पहली प्रमुख विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बन गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ किए गए एक्शन के बाद से कंपनी की साख पर भी काफी नकारात्मक असर पड़ा है। आरबीआई के एक्शन के कुछ हफ्ते बाद ही निवेश बैंक ने पेटीएम के स्टॉक को “नॉट रेटेड” घोषित किया है। वहीं पेटीएम के बिजनेस मॉडल को लेकर भी चिंता जाहिर की है और अब FY25E के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट देखती है।

Paytm EBITDA पर हो सकता है असर

जेफरीज ने अपने नोट में कहा कि हम, यूजर/मर्चेंट रिटेंशन, रेवेन्यू ट्रैक्शन और कॉस्ट कंट्रोल्स से पैदा होने वाले सकारात्मक और नकारात्मक जोखिम देख रहे हैं। मर्चेंट/यूजर एट्रीशन 10-30 प्रतिशत तक रहने और और कुल रेवेन्यू को 20-45 प्रतिशत का झटका लगने के आधार पर वैल्यूएशन काफी अलग हो सकती है। जेफरीज का मानना है कि आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शंस से पेटीएम के FY25E EBITDA पर लगभग 20 प्रतिशत का असर हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811