Let’s travel together.

जबेरा के स्वच्छता अभियान की वास्तविकता बताती तस्वीर

0 642

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

जबेरा दमोह जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रचार प्रसार,आयोजन लगातार जारी है और प्रत्येक वर्ग के लोग साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे आ रहे है,परंतु जिले के जबेरा तहसील में यह अभियान दम तोड़ता प्रतीत हो रहा है।

यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर-भीतर और पीछे की ओर कचरा और गंदगी पर्याप्त मात्रा में देखी जा सकती है तो मुख्य सड़क मार्ग से कुछ ही दूरी पर विजयसागर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर गंदगी फैली हुई है। जनपद शिक्षा केन्द्र में पान की पीक व गंदगी मौजूद है तो जनपद पंचायत के परिसर में कचरा व्याप्त है यहां से कैद की गई तस्वीर स्वच्छता अभियान की वास्तविकता को स्वयं बयान कर रही थी।

ग्रामवासियों का कहना था कि वे इससे बहुत परेशान है पर यहां कभी सफाई नहीं होती है इससे संक्रमण,बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है।आश्चर्य यह है कि अब तक किसी भी जिम्मेदार का ध्यान इस ओर नहीं गया है या पूर्ण मनोयोग से सफाई नहीं कि गई।

“समय समय पर स्वच्छता का संदेश दिया जाता है सभी को सफाई का ध्यान रखना है सोख्ता और नाली सफाई हो रही है निर्देशित किया जाएगा कि सफाई कर अवगत कराएं।
आर पटैल सीईओ जनपद-जबेरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811