Let’s travel together.

गांव चलों अभियान – राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ग्राम हाथीडोल में जनजाति समाज के लोगो के बीच गुज़ारी रात

0 72

गांव में ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं 

बरेली रायसेन। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है। बीजेपी के इस अभियान के तहत पार्टी के सभी बड़े नेता गांवों में जा रहे है और वहां रात्रि विश्राम कर रहे है।

इसी के चलते मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं (गृह एवं जेल विभाग प्रभार) राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने शनिवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटक,रबरा पहुंचे वहां पहुँचने पर ग्रामीणों ने श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया।अपने बीच मंत्री पटेल को पाकर ग्रामीण प्रसन्न व उत्साहित दिखे। राज्यमंत्री ने जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ,विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ,युवाओं, किसान समूह, व्यवसायी समूह ,प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं छात्र नेताओं से भेंट के साथ विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क कर प्रभावी सामाजिक, धार्मिक मतदाता व्यक्तियों से भेंट,धार्मिक स्थलों का दर्शन,लाभार्थियों से सम्पर्क एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट की।

राज्यमंत्री ने हाथीडोल में किया रात्रि विश्राम

राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने ग्राम हाथीडोल में रात्रि विश्राम किया ग्राम हाथीडोल में जनजाति समाज के लोगो से मुलाकात कर चौपाल पर चर्चा के साथ देर रात गांव में घर-घर जाकर राज्य मंत्री ने लोगों की जन सामान्य को सादगी भरे अंदाज में सुना राज्यमंत्री की सादगी ऐसी थी की जमीन पर बैठकर लोगों के साथ राज्य मंत्री चर्चा करते हुए नजर आए राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा देश के विकास की शुरूवात गांव से होती है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार आपके गांव आई हे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बताते हुए श्री पटेल ने कहा पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के अनुरुप पूरे देश में भाजपा सरकारें देश की समृद्धि के संकल्प के साथ अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है |

न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811