Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस ने भ्रमण कर नागरिकों को यातायात नियमों तथा साइबर ठगी पर किया जागरूक

0 477

गोहरगंज/रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संपूर्ण रायसेन जिले के समस्त थानों में आम नागरिकों दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा साइबर धोखाधड़ी आदि महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में थाना स्तर पर प्रत्येक ग्राम तथा कस्बे में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे की आम नागरिकों में जन जागरूकता बढ़ सके।


इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत थाना प्रभारी आरके चौधरी एवं स्टॉप सहायक उप निरीक्षक दिलीप ,प्रधान आरक्षक राम मनोहर, विजय आरक्षक बृजेश, महिला आरक्षक वर्षा द्वारा कस्बा गोहरगंज तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति वाहन चलाने के संबंध में सावधानी, साइबर मोबाइल ओटीपी धोखाधड़ी इत्यादि के संबंध में जानकारी दी जा कर जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया ,ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके हेलमेट लगाकर चलें शराब के नशे में वाहन ना चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें सीट बेल्ट का प्रयोग करें धीमी गति से

चले, अपनी निजी जानकारी मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट ओटीपी या अज्ञात आने वाले मैसेज लुभावने मैसेज इत्यादि से सावधान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां तथा इनके अभाव में होने वाली दुर्घटनाओं तथा वित्तीय नुकसान के बारे में जन जागरूकता फैलाई गई इस जन जागरूकता का प्रमुख उद्देश्य ही है की सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके , ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से आम नागरिक बचे रहें तथा आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811