Let’s travel together.

मंडीदीप महिला गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 341

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

थाना मंडीदीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थी और आए दिन लोगों को अपने जाल में फँसाकर परेशान करती थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गैंग में शामिल महिलाओं पर लोगों से अवैध वसूली करने और झगड़ा-फसाद कर विवाद खड़ा करने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष निगरानी रखी और बीती रात दबिश देकर आरोपित महिलाओं को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि गैंग की 6 महिलाओ को गिरफ्तार का जेल भेजा है!वही महिलाओ की गतिविधियों से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा था। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811