Let’s travel together.

बरेली और देवरी में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

0 514

 

 यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा गुरूवार को जिले के बरेली और देवरी में सेवा भारती व जिला प्रशासन के सहयोग से जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों व परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें 700 से अधिक व्यक्तिगत मामले प्राप्त हुए। जिनमें बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र.शासन के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये सरकार कृतसंकल्पित है आपकी सरकार आपके द्वार पर आकर लाभ पहुंचायेगी उज्ज्वला योजना,आवास योजना,आदि योजनाओं का लाभ देने की बात कही योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिले आयुष मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज होगा मेरे दरवाजे हमेशा क्षेत्र वासियों की समस्याओं के लिये खुलें है भाजपा कार्यालय अब विधायक कार्यालय खुला रहेगा क्षेत्र वासियों की समस्याओं के लिये ,वालों वतआओ में हंसी मजाक करते हुये आने वाले लोकसभा चुनावों का जिक्र भी कर डाला कहा कि जिस तरह नरेन्द्र शिवाजी पटेल को 43हजार मतों से आशीर्वाद दिया है इसी तरह लोक-सभा में नरेन्द्र मोदी जी को भी अधिक मतों से आशीर्वाद दें।सेवा भारती संगठन की सराहना करते हुये विकलांग बच्चों, अपाहिज, मूक-बधिर,एवं दृष्टि हीन बच्चों की सहायता सेवा भारती के माध्यम से हर संभव करने की वात कहीं। कार्यक्रम में नगरपरिषद, राज्स्व, महिला वाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, विधुत,आदि विभागों के स्टाल हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु लगाये गये। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार
एसडीएम संतोष मुद्गल जी के कार्य की मंत्रीजी ने सराहना की इस अवसर पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, महिला बाल विकास परियोजना के जिलाधिकारी दीपक संपत, परियोजना अधिकारी अमरनाथ शर्मा, सीताराम रघुवंशी समस्त सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओं की विशेष भूमिका रहीं।।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने मंत्री जी को तीन माह से मानदेय नहीं मिलने का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण अत्यंत गरीब कार्यकर्ताओं के घर की स्थिति दयनीय है कर्ज लेकर परिवार का पालन पोषण करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811