Let’s travel together.

बिना फॉरेस्ट और नगर पालिका के अनुमति के अपनी मनमर्जी से संजू प्रजापति मुक्तिधाम में प्राइवेट जेसीबी लगाकर कटवा रहा था पेड़

0 164

 

-मौके पर समिति और फॉरेस्ट टीम पहुंची

विदिशा।रविवार को समाज सेवा के नाम पर मुक्तिधाम के नई गैस शवदाह स्थल और पुराने दाह संस्कार स्थल के पीछे बड़ी मात्रा में रविवार को पेड़ों की कटाई की गई है। इस बाबत भूरा कुशवाह की सूचना पर जब मैं वहां पहुंचा तो एक प्राइवेट जेसीबी पेड़ जमीन से उखाड़ रही थी और इसके पहले बहुत सारे पेड़ काट दिए गए हैं संजय प्रजापति उर्फ संजू खुद हाथ में कुल्हाड़ी लेकर इस कर को अंजाम करते देखे गए मुझे जैसे मुक्तिधाम से पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली मैंने फौरन ही सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा को फोन लगाया की क्या आपने जेसीबी भेजी है उन्होंने तुरंत पता किया तो पता चला कि नगर पालिका की जेसीबी का उपयोग ना करते हुए संजू प्रजापति ने खुद के वैसे प्राइवेट जेसीबी बुलवाकर इस कार्य को अंजाम दिया है।

सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने स्पष्ट रूप से मुझे बताया था की ना तो नगर पालिका से किसी भी प्रकार की परमिशन ली गई और ना ही फॉरेस्ट विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई। गौरतलब है कि जब मैं मुक्तिधाम के पेड़ों के कटाई स्थल पर पहुंचा तो वहां पेड़ों की कटाई जमीन से उखाड़ने का कार्य किया जा रहा था। यह वन क्षेत्र की अवैध कटाई नदी के कैचमेंट एरिया और नए गैस स्थल की समीप की गई है जिसके कारण बेतवा का कटाव जहां बड़ा है वही पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों को भी खासा नुकसान हुआ है उनके रहने का ठिकाना भी वहां खत्म हो गया है ।

जब मैं वहां जाकर संजय उर्फ संजू प्रजापति से पूछा कि तुमने किसकी अनुमति ली है तो उनके पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं थी वह अपनी मनमर्जी से प्राइवेट जेसीबी से बिना किसी विभाग के अधिकारी या जनप्रतिनिधि की सहमति के बिना इस कार्य को अंजाम दे रहे थे मैंने वहां इस कार्य को रुकवाया संजू प्रजापति ने खुद अपनी गलती को माना है। इसी बीच फॉरेस्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी उन्होंने पंचनामा भी बना लिया था इसी दौरान प्राइवेट जेसीबी को वहां से चला कर दिया गया संजू प्रजापति की गलती स्वीकार करने के बाद अभी किसी भी प्रकार की कार्यवाही को रोक दिया गया है अगर इस प्रकार का कार्य पुनः किया जाता है तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने बेतवा नदी के कैचमेंट एरिया के कटाव में सहयोग करने पक्षियों के घरोंदो को जमी दोज करने के साथ बिना शासकीय परमिशन के रविवार के ही दिन का चयन करके इस कार्य को अंजाम क्यों दिया गया।

फिलहाल गलती स्वीकार करने के बाद अभी किसी भी प्रकार की फिर या केश समिति के द्वारा संबंधित पर दर्ज नहीं किया गया है अगर इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो प्रशासन को पूरा प्रकरण संज्ञान में लाकर कठोर कार्रवाई के लिए समिति की ओर से लिखा जाएगा। शहर से लेकर बाहर के लोग भी जानते हैं कि किस प्रकार से मैंने अपने सभी साथियों के साथ मुक्तिधाम के सारे परिसर आसपास के कई एकड़ में हजारों पेड़ों की संख्या खड़ी कर दी है जो आज बड़े-बड़े वृक्ष बनकर हमें वहां छाया उपलब्ध कराते हैं और इस प्रकार के कृत्य को देखकर मुझे बहुत ठेस पहुंची है।

न्यूज़ सोर्स-  मनोज पांडे सचिव
मुक्तिधाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811