Let’s travel together.

किरार क्षत्रिय महासभा करेगी राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का समारोह पूर्वक सम्मान

0 117

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली  अखिल भारती किरार क्षत्रिय महासभा जिला इकाई रायसेन की बैठक बरेली के किरार भवन में आयोजित की गयी । जिसमें पूर्व विधायक रामकिशन पटेल सहित समाज के सभी वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

समाज के संगठन के द्वारा उच्च पदों पर पहुंचकर समाज को गौरवान्वित करने वाले को लोगों का हमेशा सम्मान किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा निर्णय लिया गया कि समाज के युवा व्यक्तित्व नरेन्द्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री वनाकर समाज को गौरवान्वित किया है, इसलिए 4 फरवरी को राज्यमंत्री उदयपुरा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल का समाज द्वारा सम्मान करने का निर्णय लिया गया और बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी की रूपरेखा भी बनाई गई । बैठक में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष मंकरद सिंह पटेल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोधाराम ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शंकर सिंह पटेल मातावाले,महामंत्री भबूत सिंह खूते, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी,रूवरूप सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शेरसिहं चौधरी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष रेवा सिंह गोदर,हरिसिंह खोजर, जसवंत ठाकुर,हेमंत पटेल बासपिपरिया, रघुनंदन पटेल, रमेश साद, गोविंद सिंह पटेल उदयगरी, सचिव राजेंन्द्र चौधरी,महेश पटेल, हीरेन्द धाकड़, सोसायटी प्रबंधक नंदन सुडेले,आशीष कुमार धाकड़,फूल सिंह धाकड़, ऐवं समाज के अन्य वरिष्ठ लोग भी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811