Let’s travel together.

सांची में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस,जगह जगह लहराया तिरंगा

0 97

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में जगह जगह शान से लहराया तिरंगा स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारों से गूंज उठा नगर कार्यालय प्रमुखों ने फहराया तिरंगा सरकारी निजी भवनों को रोशन किया गया।


जानकारी के अनुसार नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों में जप पंचायत में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया तथा सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । तहसील में तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने ध्वजारोहण किया नप में पप्पू रेवाराम अहिरवार ने ध्वजारोहण किया सीएमओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे । स्तूप पर स्तूप प्रभारी कृषि विभाग में विख अधिकारी महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी थाना परिसर में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी अस्पताल में विख चिकित्सा अधिकारी शासकीय स्कूलों में प्राचार्य निजी स्कूलों में स्कूल संचालकों ने बैंकों में बैंक प्रबंधकों ने ध्वजारोहण किया तथा मिठाइयां बांटी गई । नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तथा गणतंत्र दिवस अमर रहे महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से नगर गुंजायमान होता रहा ।

बसस्टेंड परिसर में संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन तिवारी ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर संघमित्रा पत्रकार संघ ने श्री तिवारी का शाल श्रीफल से सम्मान किया । इस अवसर पर विदिशा चौरसिया अस्पताल के संचालक भी उपस्थित रहे । संघमित्रा पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे । मुख्य अतिथि के रूप में श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तथा इस समय की पत्रकारिता के निष्पक्ष निर्भीक गुण पत्रकारों को दिये । वहीं विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए चौरसिया अस्पताल के संचालक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारी के उपचार में बिना देर किए डाक्टर की सलाह लेने की समझाइश दी तथा उन्होंने कहा समय समय पर विभिन्न बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए क्षेत्र भर में स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने चाहिए ऐसे कार्य में उन्होंने अपनी ओर से पूरी तरह मदद देने का आश्वासन दिया इस दौरान कार्यक्रम में नगर के जाने-माने आर एस यादव ने सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की संघमित्रा पत्रकार संघ को बधाई दी तथा निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों को बधाई दी एवं संघ की प्रशंसा की । इस मौके पर संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर मिठाई वितरित की ग ई। कार्यक्रम के अंत में संघमित्रा पत्रकार संघ अध्यक्ष नसीम खान ने सभी को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया तथा संगठन द्वारा प्रकाशित होने वाले वार्षिक कैलेंडर की प्रति भेंट की गई। एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811