Let’s travel together.

पीएम मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों पर छात्रों ने उकेरे चित्र

0 83

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में हुआ जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

– बच्चों ने बनाई पेटिंग

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्रो पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन ंमंगलवार को शिवपुरी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया। जिसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय ,सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न हुई जिसमे विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा मंत्रो, महिला सशक्तिकरण, आत्म निर्भर भारत एवं चंद्रयान 3 आदि विषयों पर अपनी कल्पना को मूर्त रूप दिया। इस दौरान निर्णायक मंडल में तिरुपति संगीत एवं कला महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित पराक्रम जैमिनी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्रियंका पुरोहित एवं श्री राम कुमार महेश्वरी ने सूक्ष्म मूल्यांकन के पश्चात पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जिसमें शासकीय हाई स्कूल फिजिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की साक्षी खटीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय करैरा की शैली गुप्ता द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के धु्रव कुशवाहा तृतीय, इनोवेटिव स्कूल शिवपुरी की हिमानी चतुर्थ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की एलिन तिर्की ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने स्वागत भाषण दिया तथा वरिष्ठ शिक्षक एम एम मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811