Let’s travel together.

इंदौर में व्यापारियों की सिर्फ एक मांग, दो पहिया वाहनों को वन-वे से मिले छूट

0 84

इंदौर। जवाहर मार्ग वन-वे में आ रही समस्याओं और समाधान के संबंध में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने अटल सिटी बस कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें जवाहर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारी शामिल थे। व्यापारियों ने पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था, वन-वे से दोपहिया वाहनों को छूट, रहवाासियों की गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सुझाव दिए।

यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से आठ जनवरी को जवाहर मार्ग और एमजी रोड को वन-वे किया गया था। एक सप्ताह बाद देखने को मिला कि यातायात तो सुगम हो गया है, लेकिन व्यापार ठप हो रहा है। इससे परेशान व्यापारियों ने बैठक में निजी वाहनों को वनवे से छूट देने की गुहार लगाई। साथ ही कहा कि अगर सभी निजी वाहन नहीं तो कम से कम दोपहिया वाहनों पर वनवे का नियम लागू न हो। ज्यादातर व्यापारियों का यही सुझाव रहा। व्यापारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रयोग केवल सात दिन कर लिया जाए।
व्यापारी राजकुमार ने गंगवाल से सरवटे की लिंक सड़क शुरू करने का सुझाव दिया। यातायात प्रबंधन के एसीपी किरण ने कहा कि हमारे पास ज्यादा पुलिस बल नहीं है। वीवीआइपी ड्यूटी भी करनी पड़ती है। इसलिए मालगंज, नरसिंह बाजार, मल्हारगंज, गोराकुंड चौक पर क्रासिंग सिग्नल लगवाए जाएं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा को लेकर नीति बनानी होगी। इनके लिए रूट तय और रूट पर निर्धारित संख्या में ई-रिक्शा संचालन करना होगा। सड़क पर रहवासियों के कई वाहन लगातार कई दिनों तक खड़े रहते हैं। इन्हें चिन्हित करके पार्किंग में लगवाया जाए।

बैठक में महापौर ने कहा कि शहर लगातार बढ़ रहा है। हमें दूसरे शहरों से सीखना पड़ेगा। वाहनों के प्रयोग की आदत को कम करना होगा। पैदल चलने की आदत डालनी होगी। वनवे के नियम पर तंज कसते हुए कहा कि सबको खुश रखना संभव नहीं है।

बैठक में सड़क पर व्यापारियों और कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग का मुद्दा भी प्रमुख रहा। चर्चा में सामने आया कि व्यापारियों और कर्मचारियों के पास बनें और इनके वाहनों पर स्टीकर लगें, ताकि ये वाहन पार्किंग में खड़े हों। ऐसे में कुछ देर के लिए आने वाले ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने के लिए सड़क पर जगह मिल सकेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि व्यापारियों के लिए पार्किंग शुल्क पर बाद में चर्चा की जाएगी।

एसीपी किरण प्रकाश ने कहा कि राजवाड़ा क्षेत्र में पार्किंग है, परंतु उनका शत-प्रतिशत उपयोग नहीं हो पाता है। ऐसे में व्यापारी एसोसिएशन हर पार्किंग के पास दो-दो लोगों की नियुक्ति करें जो लोगों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए जागरूक करें। व्यापारी इनके वेतन पर आसानी से रुपये खर्च कर सकते हैं। व्यापारियों को पार्किंग से प्रतिष्ठानों तक प्रतिष्ठानों से पार्किंग तक पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। बैठक में महापौर, कलेक्टर, एसीपी यातायात ने भी सुझाव दिए, परंतु ये सभी सुझाव सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु से तुलना करके दिए गए।

कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एसीपी किरण प्रकाश शर्मा ने पूल सिस्टम पर हामी भरी। स्कूली बसों की तरह लोग एकसाथ दुकानों पर जाएं। हकीकत में इंदौर में यह सिस्टम लागू करना संभव नहीं है। व्यापारियों का अपना सिद्धांत होता है, प्रतिस्पर्धा होती है और अलग-अलग दिनचर्या होती है। व्यापारियों को भरोसा नहीं रहा तो वह सभी अपनी समस्याएं लेकर विस क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला के पास पहुंच गए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811