Let’s travel together.

पहले ही दिन बिलासपुर, कोरबा व रायपुर टीम की शानदार जीत

0 76

बिलासपुर क्षेत्र की मेजबानी सोमवार से अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले ही दिन बिलासपुर, कोरबा पश्चिम, रायपुर व कोरबा पूर्व की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ चारों टीमों प्रतियोगिता के अगले चक्र में पहुंच गई हैं। अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत कंपनी के 10 रीजन की टीमें हिस्सा ले रहीं है। इस प्रतियोगिता में राजा रघुराज सिंह क्रिकेट मैदान और रेलवे सेकरसा मैदान प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जाएंगे।

स्पर्धा का उद्घाटन रेलवे सेकरसा मैदान में हुआ। इसके मुख्य अतिथि बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एके धर थे। विधिवत उद्घाटन के बाद मैच का सिलसिला शुरू हुआ। पहला मैच बिलासपुर रीजन व मड़वा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मडवा की टीम ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। जवाबी पारी के लिए उतरी बिलासपुर की टीम ने 133 रन जीत दर्ज कर ली।

दूसरे मैच में कोरबा पश्चिम की टीम ने 138 रन का लक्ष्य अंबिकापुर की टीम को दिया। अंबिकापुर की पूरी टीम 100 रनों में ही सिमट गई। तीसरे मैच में राजनांदगांव रीजन व कोरबा पूर्व की टीम आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजनांदगांव ने 137 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोरबा पूर्व की टीम ने आसानी से 138 रन बनकर मैच में जीत दर्ज की। वहीं चौथे मैच में रायपुर सेंट्रल की टीम ने 20 ओवर में 141 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। जबावी पारी के लिए उतरी जगदलपुर की टीम 110 रन ही बना सकी। सभी मैच का अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा खेल प्रेमियों ने आनंद उठाया।

आज के मैच

पहला मैच – मडवा व राजनांदगांव के बीच 0 दूसरा मैच – जगदलपुर व कोरबा पश्चिम के मध्य 0 तीसरा मैच – रायपुर रीजन व अंबिकापुर के मध्य 0 चौथा मैच – बिलासपुर व दुर्ग के बीच बाक्स- खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक: एके धर मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एके धर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में खेल को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता (उपकेन्द्र) केके भगत, अधीक्षण अभियंता जीपी सोनवानी, सुरेश जांगड़े, एससी पाठक, कार्यपालन अभियंता पीआर साहू, एचके मंगेशकर, मकेश्वर साय व प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर समेत बड़ी संख्या अधिकारी-कर्मचारी के अलावा खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811