Let’s travel together.

औबेदुल्लागंज की 71 पंचायतों में “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” कार्यशाला की शुरुआत

0 82

 

रामभरोस विश्वकर्मा ,औबेदुल्लागंज रायसेन

मप्र जन अभियान परिषद योजना सांख्यिकी विभाग के समन्वय में “एकात्म अभियान ” अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था द्वारा हर दिल ध्यान, हर दिन घ्यान” कार्यशाला का आगाज ओबैदुल्लागंज विकासखण्ड के ओबैदुल्लागंज गौहरगंज, चिकलौद सहित पांचों सेक्टर में किया जा रहा है। जनपद पचायत सीइओ संजय अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष प्रीति चौकसे , जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत एवं ब्लाक समन्वयक निशा पटेल के अनुसार यह कार्यक्रम सभी पंचायतों में निःशुल्क आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश लोकसेवकों एवं समुदाय को तनाव से दूर रखकर विकास कार्य में प्रगति एवं सहभागी बनाना है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नवांकुर संस्था प्रतिनिधि अंबेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष सुनील सेरिया, बारेलाल नायक वीरसिंह हरनाम सिह, मेंटर प्रेनारायण सोनी,प्रदीप परसाई,सुनैना लोवंशी,गोपाल अहिरवार द्वारा किया जा रहा है साथ ही सभी नगर एवं ग्राम विकास समितियां सहयोग कर रहीं हैं ,योगाभ्यास हेतु हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद से ट्रेनर पुरूषोत्तम शर्मा, धीरेन्द्र शुक्ला, नवतेज सिह गुड़गांव,डीपी शर्मा, बहन जयमाला पान, वालिंटियर रामचंद्रन, एवं रश्मि पराड़कर एवं अन्य टीम द्वारा दिया जा रहा है। इस अभ्यासशिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेकर ध्यान क्रिया का अभ्यास कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811