Let’s travel together.

सीएमओ ने पुन: नप में पदभार ग्रहण किया,कर्मचारियो ने किया गाजे बाजे के साथ स्वागत

0 653

70 दिन बाद पुनः लिया चार्ज

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

नगर परिषद सिलवानी में राजेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा शुक्रवार को सीएमओ का पदभार ग्रहण कर लिया गया। श्री शर्मा के पदभार ग्र्रहण करने कार्यालय आने पर कर्मचारियो ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । बीते दो माह से अधिक समय से गैरतगंज निकाए में पदस्थ सीएमओ रितु मेहरा सिलवानी निकाए का भी अतिरिक्त प्रभार जिला प्रशासन के निर्देश पर संभाले हुई थी।
नगर परिषद में पदस्थ तत्कालीन सीएमओ राजेंद्र कुमार शर्मा जिन्हे कि जनवरी माह में नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो के द्वारा नप की ही दो महिला कर्मचारियो की कार्यप्रणाली से परेशान होकर कामबंद हड़ताल कर दिए जाने के फल स्वरुप गाज गिराते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सीएमओ को जिले के बेगमगंज निकाए में अस्थाई रुप से संलग्न कर दिया गया था। लेकिन अव पुन: श्री शर्मा को सिलवानी सीएमओ के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेष बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिला प्रशासन के द्वारा कर दिए गए ।
नगर परिषद सिलवानी में पदस्थ सीएमओ राजेंद्र कमार शर्मा को जिला प्रशासन के द्वारा जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में बेगमगंज नगर पालिका में प्रशासनिक दृष्टि के चलते संलग्न कर दिया गया था। आदेश के पालन में श्री शर्मा सिलवानी नगर परिषद से 20 जनवरी को रिलीव भी हो गए थे। लेकिन 70 दिन बाद जिला प्रषासन के आदेश पर श्री शर्मा ने सीएमओ का पदभार संभाल लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811