Let’s travel together.

रतलाम में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0 71

रतलाम। जिले में सड़क दुर्घटनाएं बड़ती जा रही है। स्कूल बसों की गति पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर स्कूल बस ने पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। वहीं बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लखन प्रजापत निवासी ग्राम पंचेड़ तथा उसके पिता बसंतीलाल प्रजापत रतलाम शहर में खरीदारी करने के लिए आए थे। वे बाइक पर सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी पीछे से गुरु तेग बहादुर स्कूल की बस आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इसी के साथ बस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में लखन प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर रुके तथा आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और लखन को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया।

जिला अस्पताल से उसका पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को भी सीधा किया। ट्रैक्टर चालक को कोई चोट नहीं आई है।

बस में भी बच्चे सवार नहीं थे, इसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811