Let’s travel together.

मूरेलकलां में पत्थर खोडों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली वन अमले ने पकड़ी,पत्थर माफियाओं में मचा हड़कंप

0 204

शिवलाल यादव

रायसेन।सामान्य वन मण्डल रायसेन के तहत आने वाले पूर्वी वनरेंज रायसेन सर्किल के तहत वन अमले ने 95 पत्थर खोड़े जब्त किए हैं।मुखबिर से जैसे ही वन संरक्षक अजय कुमार पांडेय ,पूर्वी वनरेंज रायसेन के रेंजर एसएस राजपूत को मिली तो जंगल की गश्त कर रहे
डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार ,वनरक्षक रामकरन मालवीय ,रूप सिंह यादव ,भूपेंद्र सिंह कुशवाह ,नर्बदा प्रसाद नाथ अन्य वन अमले ने घेराबंदी कर पकड़ा।आरोपी मूरेलकलां निवासी पत्थर तस्कर महेंद्र सिंह ठाकुर ,उसका भाई रंजीत ठाकुर के विरुद्ध वन अमले ने पीवार काटा है।इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली राजसात की कार्रवाई के लिए प्रकरण वन विभाग को भेजा।पत्थर खोडों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को याकूबपुर कक्ष क्रमांक पीएफ 83 -ए से पकड़ी थी।
इसी तरह पश्चमी वनरेंज क्षेत्र से एक मिनी ट्रक वन अमले ने पकड़ा था।इसमें भसुआ भरा हुआ था।निस्तार जलाऊ लकड़ी डिपो रायसेन में वन कर्मियों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।मालूम हो कि पूर्वी वनरेंज में पहले भी एक भसुआ और दो पत्थर खोडों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली वन अमले द्वारा पकड़े गए थे।
तीन सालों से मुफ्त की पगार पा रहा ड्राइवर….
सिलवानी एसडीओ आफिस मे वन विभाग का रायसेन निवासी अटैच हैं ।वाहन चालक सलीम खान को आवास रायसेन निस्तार लकड़ी डिपो में अलाट किया गया है।वाहन चालक मोहम्मद सलीम खान मुफ्त की तनख्वाह टीए ,डीए पास करवाकर मजे उड़ा रहे हैं।।एसडीओ रजक साहब उनसे काम नहीं लेते इसीलिए वह फ्री की पगार ले रहे।नागरिकों ने डीएफओ व वन संरक्षक अजय कुमार पांडेय रायसेन से इस मामले की जांच करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811