Let’s travel together.

अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

0 67

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर सामने आई है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का आज अनंतनाग में एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। हालांकि, महबूबा मुफ्ती को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। पीडीपी मीडिया सेल ने इसकी जानकारी दी।

पीडीपी मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए कहा, ”पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए।” मिली जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती वीरवार को श्रीनगर से अनंतनाग जिले के लिए जा रहीं थी। इस दौरान अनंतनाग के संगम बिजबेहड़ा के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। महबूबा मुफ्ती अग्नि पीड़ितों से मिलने के लिए अनंतनाग के खानबल जा रही थीं। हालांकि, हादसा होने के बाद भी वह रूकी नहीं और अन्य गाड़ी में सवार को होकर आगे के लिए रवाना हुईं। उधर, हादसे का पता चलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह सुनकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ़्ती साहिबा उस घटना में घायल होने से बच गईं जो एक बहुत गंभीर घटना हो सकती थी। मुझे उम्मीद है कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी. इस दुर्घटना में योगदान देने वाली उसकी सुरक्षा में किसी भी कमी को तुरंत एड्रेस किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811