Let’s travel together.

यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जिले में एक से पंद्रह जनवरी तक आयोजित

0 102

-ट्रैफिक अधिकारी जवान ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की लोगों और स्कूलों के छात्रों को दे रहे सलाह

 शिवलाल यादव रायसेन

जिले में यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एक से पन्द्रह जनवरी तक चलेगा।जिसके चलते स्कूल कालेजों सहित आम लोगों को ट्रैफिक विभाग के अधिकारी जवानों द्वारा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक के नियम कायदों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी जा रही है।


रायसेन शहर ट्रैफिक थाने के प्रभारी एवं सूबेदार राघवेंद्र सिंह एएसआई यशवन्त शर्मा ट्रैफिक जवान संदीप जैन ने बताया कि रामलीला मेला रायसेन, स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जन जागरूकता सहित यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात की जा रही है।इनका कहना है कि सड़क दुर्घटना घटित होने से बचें।वाहन धीमें चलाएं।हमेशा वाहन चालक शराब व अन्य नशीली चीजों के सेवन करने से बचें।वाहन चालक दो पहिया चार पहिया वाहन तेज चलाने से बचें।दुर्घटना से देर भली स्लोगन दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


यह सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण कर एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाएं दी जा रही है ।स्कूल एवं कॉलेज में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर पंपलेट एवं फ्लेक्स के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक शराब की दुकान ,मॉल रेस्टोरेंट ढाबा मंडी आदि में यातायात जागरूकता के लिए फ्लेक्स लगाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811