इंदौर। नशे के लिए उपयोग में लिए जाने वाले गोगो और रोलिंग पेपर पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। नशेड़ी प्रतिबंधित पेपर का नशे के लिए उपयोग करते है। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ने बाकायदा धारा 144 के तहत आदेश जारी कर सभी थानों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, गोगो, रोलिंग पेपर, स्मोकिंग कोन, परफेक्ट रोल का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नशेड़ियों को पान की दुकान, चाय के ठेलों पर ही पेपर आसानी से मिल जाता है। आयुक्त ने नशे पर रोक लगाने के उद्देश से पेपर की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई है।