Let’s travel together.

35 लोगों की मौत के दोषी पाए गए निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

0 56

इंदौर। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मांग की है कि 35 लोगों की मौत के मामले में दोषी पाए गए निगम अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर आज सोमवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी।

चौकसे ने कहा कि रामनवमी के त्यौहार के मौके पर पटेल नगर में बावड़ी की स्लेब धंस जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना की जिम्मेदारी किसी भी विभाग के किसी भी अधिकारी के द्वारा नहीं ली गई थी और इस घटना पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद में कलेक्टर के द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए थे। अब तक यही कहते हुए कार्रवाई करने से सरकारी अमला बच रहा था कि जांच की रिपोर्ट सामने आ जाने दीजिए। अब जब जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है तो फिर अब कोई लेत लाली नहीं होना चाहिए।

चौकसे ने कहा कि इस रिपोर्ट में नगर निगम के उस समय के झोनल अधिकारी अतीक खान, भवन अधिकारी आरोलिया और भवन निरीक्षक प्रभात तिवारी को सीधे तौर पर दोषी बताया गया है। इसके साथ ही इस जोनल कार्यालय पर उनके पूर्व तैनात सभी जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक को भी दोषी ठहराया गया है।

अब इस रिपोर्ट के आने के बाद यह आवश्यक हो गया है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नगर निगम को जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए इस कार्रवाई को करने के लिए आगे आना चाहिए। आज सोमवार को कांग्रेस पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलकर इस बारे में एक ज्ञापन सौंपेगा और इस घटना के लिए दोषी पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811