Let’s travel together.

जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से हकीमखेड़ी में की बड़ी कार्रवाई

0 694

12 जेसीबी के साथ पहुंचकर वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर खदानों को बंद किया गया

रायसेन। रविवार को रायसेन जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रायसेन तहसील के ग्राम हकीमखेड़ी में अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हकीमखेडी के आसपास वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर खदानों को बंद किया गया।

रविवार को सुबह ही प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी 12 जेसीबी के साथ हकीमखेड़ी पहुंचे तथा यहां वन क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर खदानों को बंद करने की कार्रवाई की। साथ ही खनन किए गए पत्थरों को भी नष्ट किया गया और खदानों तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया।

घटना के बाद कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल और डीएफओ द्वारा हकीमखेड़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया था। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा अवैध पत्थर खदानों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को की गई कारवाई के दौरान डीएफओ श्री विजय कुमार, एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान और वन कर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।


इस घटना में पुलिस द्वारा 06 नामजद आरोपियों के विरुद्ध 307 सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनके अतिरिक्त वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के कार्यवाही भी की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि शनिवार को इन अवैध खदानों के पहुंच मार्गों को बंद करने गए वन विभाग के अमले पर अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा जानलेवा किया गया था। जिसमें डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका एम्स भोपाल में उपचार हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811