Let’s travel together.

गोविंदा को रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक देख खुश हुए फैंस, जमकर ली सेल्फी, निजी कार्यक्रम में शामिल होने पत्‍नी संग पहुंचे छत्‍तीसगढ़

0 102

रायपुर। बालीवुड सुपर स्टार गोविंदा गुरुवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। गोविंदा को अचानक अपने बीच पाकर एयरपोर्ट में मौजूद लोग काफी अचंभित हुए। फैंस ने उनके साथ सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई। जिस समय गोविंदा एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे, उसी समय प्रदेश के नेता भी मौजूद थे।

उन्होंने भी गोविंदा के साथ हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे बिलासपुर के लिए कार से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा निजी कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। गोविंदा दो रातें छत्तीसगढ़ में ही बिताएंगे और शनिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

गोविंदा अपनी पत्नी के साथ निजी कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्‍होंने रतनपुर में विराजमान मां महामाया के दर्शन और पूजन-अर्चन किए। मां महामाया मंदिर ट्रस्ट ने मां महामाया की तस्वीर, चुनरी, श्रीफल देकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह प्रतिवर्ष मां वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है। यही वजह है कि उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुंचने पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहां पहुंच गए। उन्होंने कहां कि मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811