देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
नगर में आयोजित की जाने वाली रामलीला में सेना युद्ध एवं कुंभकर्ण वध की लीला आयोजित की गई इस लीला में सेना युद्ध हुआ तथा कुंभकर्ण का वध किया गया। आयोजकों द्वारा कुंभकर्ण का 25फिट लंबा पुतला बनाया गया था जो श्रद्धालुओं की आकर्षक का केंद्र रहा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे इस अवसर पर रामलीला मैदान जयकारों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस लीला में स्थानीय युवाओं द्वारा पात्रों की भूमिका निभाई गई थी जो आकर्षक रही तथा जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान रामलीला मैदान में भारी आतिशबाजी भी चली। युद्ध के दौरान कुंभकर्ण का वध किया गया तथा इसके उपरांत कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया।