Let’s travel together.

भारत ऋषि मुनियों का देश संकट में राजा ऋषि मुनियों की शरण मे जाते थे -वर्मा

0 181

केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा मंत्री पहुचे तिल्दा नेवरा के जैन मंदिर
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
रविवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टँकराम वर्मा तिल्दा नेवरा के नव निर्मित पीले पाषाण के जैन मंदिर पहुचे यहां उन्होंने मन्दिर में भगवान के दर्शन किये इस दौरान उन्होंने एक निजी धार्मिक चेनल के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है जहां संकट के समय राजा तपस्वी ऋषि मुनियों की शरण मे जाते रहे हैं और तपस्वियों के आशीर्वाद से उनके सारे संकट सारे संकट दूर होते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तिल्दा नेवरा में महातपस्वी आचार्यश्री विद्यासागरजी के दर्शनों का उन्हें सौभाग्य मिला जीतने के बाद भी आशीर्वाद मिला आगे भी हम डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि जाकर दर्शन का कार्यक्रम बनाएंगे केबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने आगे कहा कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रवासियो ने उन्हें अपार जन समर्थन दिया क्षेत्र के लोगो का यह ऋण चुकाने मैं तिल्दा नेवरा का चहुमुखी विकास कराऊंगा जनता की भावनाओ पर खरा उतरना ही मेरा लक्ष्य है।
*चुनाव जीतते ही किये दर्शन पुनः दर्शन को जाएंगे*
ज्ञात रहे की कैबिनेट मंत्री बने टँकराम वर्मा चुनाव जीतने के बाद जैनाचार्य विद्यासागरजी के दर्शन करने पहुचे थे उन्हें आचार्यश्री ने मंगल आशीर्वाद भी दिया था उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कार्यक्रम बनाएंगे और गुरुजी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि भी जाएंगे।
*जैन समाज ने किया भव्य स्वागत*
जैन मंदिर के दर्शन उपरान्त जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के प्रदेश विकास अधिकारी जैन प्रकाश मोदी, सवाई सिंघई महेंद्र कुमार जी जैन अशोक कुमार नायक सुदेश कुमार जैन राकेश जैन अमित कुमार जैन गौरव जैन बंटी जैन प्रफुल जैन सुरेंद्र कुमार जैन शैलेश जैन एवं श्री नरेंद्र कुमार जी जैन निखिल जैन सोरभ जैन जिला भाजपा महामंत्री भाजपा नेता। अनिल अग्रवाल एवं सकल जैन समाज ने कैबिनेट मंत्री वर्मा का जोरदार स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811