Let’s travel together.

अभिभावक की अनुमति बिना बच्चे को सांता क्लॉज बनाया तो स्कूल संचालकों की खैर नही…..

0 92

शिवलाल यादव रायसेन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने एक जिला जारी कर कहा हे की अभिभावक की अनुमति बिना बच्चे को सांता क्लॉज बनाया तो स्कूल संचालकों के विरूद कार्रवाही होगी।

क्रिसमस डे के अवसर पर स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज बनाया जाता है। लेकिन इस बार जिले के जिस भी स्कूल में बच्चों को सांता क्लॉज बनाया जाएगा तो संबंधित स्कूल को बच्चे के पालक से अनुमति लेनी होगी। पालकों की बिना अनुमति यदि बच्चे को सांता क्लॉज बनाया तो स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायसेन ने जिले के सभी स्कूलों को जारी किया है।
जिले में कई स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज बनाया जाता है। कई बार हिंदूवादी संगठन विरोध कर चुके हैं। अभिभावक भी जिला शिक्षा विभाग को शिकायत दर्ज कराते हैं कि बच्चे को सांता क्लॉज बना दिया। इस तरह की स्थिति नहीं बने ।इसलिए इस बार जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय रायसेन ने सभी अशासकीय संस्था के प्रधान और संचालकों को पत्र जारी किया है। इसमें बताया कि क्रिसमस पर स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले एवं क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, विविध वेशभूषा एवं अन्य कोई पात्र बनाए जाने के लिए विद्यार्थी के अभिभावकों से लिखित अनुमति प्राप्त करके ही बनाया जाए। किसी भी स्थिति में बगैर अभिभावक की लिखित अनुमति के विद्यार्थी को उक्त आयोजन में सहभागिता न कराई जाए। जिससे अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत या विवाद संज्ञान में आने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उक्त संस्था का होगा।

इनका कहना है
कई स्कूलों में बच्चों को धार्मिक पात्र, पौराणिक पात्र, मान्यता के पात्र बनाते हैं। इसलिए अभिभावक बाद में कहते हैं कि उनके बच्चे को ऐसा बना दिया ।इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। इसलिए दूसरे धर्म के बच्चों को पात्र बनाते हैं तो पहले अभिभावकों से लिखित में अनुमति प्राप्त करें।

एमएल राठौरिया , डीईओ,रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811