Let’s travel together.

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कालिदास अकादमी परिसर में किया हाथकरघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारम्भ

0 131

हेमेंद्र नाथ तिवारी  उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कालिदास अकादमी के परिसर में जिला पंचायत द्वारा आयोजित हाथकरघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर फीता काटकर हस्तशिल्प मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर और उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण किया। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प मेले में लगाई गई कुछ स्टाल्स पर पहुंचकर वहां हस्तशिल्पियों द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की।


इस दौरान उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, घट्टिया के विधायक सतीश मालवीय, नागदा-खाचरौद के विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, बड़नगर के विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या, आलोट के विधायक चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान,

यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, संजय अग्रवाल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विशाल राजोरिया, रूप पमनानी, राजेंद्र भारती, विजय चौधरी अन्य गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811