Let’s travel together.

ओधोगिक इकाइयों के वाहन पीएम सड़क पर बने मुसीबत की जड़ स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गंभीर

0 703

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ओर चलने वाले वाहन ग्रामीणो के लिए मुसीबत की जड़ बने हुए हैं सोमबार की दोपहर चरोदा मोहदी मार्ग पर अज्ञात वाहन स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए फरार हो गया घटना में स्कूटी सवार प्रीति साहू गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें धरसीवां की डायल 112 वाहन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवती को संजीवनी 108 से रायपुर के अंबेडकर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया।
जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार प्रीति साहू उम्र 22 निवासी मोहदी रायपुर से अपने गांव वापस जा रही थी तभी मोहदी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी गंभीर रूप से घायल प्रीति सड़क गंभीर चोटों के कारण न उठ पा रही थी न कुछ बोल पा रही थी सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस का डायल 112 वाहन मौके पर पहुचा ओर प्रीति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया यहां गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजीवनी 108 से रायपुर भेज दिया गया।

ग्रामीणो की सड़क का उपयोग करते हैं उधोग होती रहती हैं दुर्घटनाएं

चरोदा मोहदी मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क है लेकिन इसी मार्ग पर करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियां होने से पूरे मार्ग पर फेक्ट्रियो के वाहन अक्सर बेतरतीब ढंग से खड़े होते हैं और तीव्र रफ्तार से आते जाते हैं जिससे अक्सर इस मार्ग से अपने गांव आने जाने वाले ग्रामीणो को परेसानी होती है और वह दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं
चरोदा से इंडियन इस्पात देवी स्पंज तक फेक्ट्रियो के वाहनों का आवागमन ओर प्रदूषण सडको पर फेक्ट्रियो की धूल वाहनों से उड़ती है जिससे पैदल सायकिल व वाइक से आवागमन करने वाले ग्रामीणो की आंखों में भी प्रदूषण की डस्ट धूल चुभती है
कुछ माह पूर्व इसी मार्ग पर देवी स्पंज के सामने फेक्ट्री से निकले वाहन की टक्कर से एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811