Let’s travel together.

इंदौर में लव जिहाद बेटी होते ही पत्नी को मतांतरण की धमकी

102

इंदौर। शहर की चंदननगर पुलिस ने पत्‍नी पर मतांतरण का दबाव बनाने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है।

पत्‍नी पर बनाया मतांतरण का दबाव

चंदननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मतांतरण पर दबाव मामले में आरोपित वसीम रंगरेज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपित अपनी पत्नी कोमल पर मतांतरण का दबाव बना रहा था।

हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में की थी शादी

पुलिस ने अनुसार दोनों में हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की थी। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि बेटी का जन्म होने पर आरोपित उसे परेशान करने लगा था।

बेटी पैदा हुई तो बदल गया रवैया

पुलिस के मुताबिक रानी पैलेस निवासी 30 वर्षीय कोमल ने पिछले साल ही वसीम रंगरेज से मंदिर में शादी की थी।बेटी पैदा होने पर वसीम का रवैया बदल गया। वह उससे नफरत करने लगा। उसका आरोप है कि उसकी सास शहनाज और ननद सन्नो भी ताने देने लगी ।

मारपीट कर मतांतरण का दबाव बनाया

कोमल का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम बनना पड़ेगा। शहनाज और सन्नो ने कहा कि कोमल को घर से निकाल कर वसीम की दूसरी शादी कर देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811