Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फिर से प्रति सोमवार लगेगा कलेक्टर जनचौपाल

0 34

 कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जन समस्याओं के निराकरण करने के दिए निर्देश

सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई

 सुरेंद्र जैन रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होेेंने सभी जिला अधिकारियों को जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी ने टीम भावना से कार्य किया और जो भी दायित्व सौंपा गया उसे समर्पण भाव से निर्वहन किया। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त हो गई है, सभी विभाग जनता से जुडे कार्याें को गति प्रदान करें और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें। अब हमेशा की तरह प्रति सोमवार सुबह 10ः30 बजे दोपहर 1ः30 बजे तक कलेक्टर जनचौपाल शुरू की जाएगी। जिसमें आमजनों की समस्याओं को सुना जाएगा और यथासंभव निराकरण किया जाएगा।

डॉ भुरे ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारी राजस्व न्यायालय में बैठना आरंभ करें और लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। नगर निगम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे साफ-सफाई, पेयजल इत्यादि की गुणवत्तापूर्व सुविधा प्रदान करें। शिक्षा विभाग स्कूलों का संचालन नियमित रूप से करें और बच्चों की अतिरिक्त कक्षांए लेकर निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण करांए। निरंतर वीकली टेस्ट लें। महिला बाल विकास को आंगनबाडियों को निरंगर संचालन करें और बच्चों-महिलाओं को पूरकपोषण आहार देना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग सड़कों की मरम्मत कार्य पूर्ण करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, सभी एडीएम-एसडीएम तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811