Let’s travel together.

रिमझिम बारिश बढ़ी ठंड धान की आवक रही कम

0 95

हर जगह आठ दस चबूतरे बने लेकिन सांकरा में बने मात्र दो

सुरेंद्र जैन धरसीवा
सांकरा निको रायपुर।क्षेत्र में बीती रात से रुक रुककर रिमझिम बारिस का दौर जारी है जिससे मौसम भी काफी ठंडा हो गया जिसका प्रभाव धान खरीदी केंद्र पर भी देखने को मिला साथ ही सभी केंद्रों पर आठ दस चबूतरों का निर्माण हुआ लेकिन सांकरा सोण्डरा खरीदी केंद्र में मात्र दो ही चबूतरे बने हैं जिससे धान को बारिस में नमी से बचाने में भी काफी दिक्कत होती है।


बीते दो दिनों से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है आसमान में बादल छाने से दो दिनों से लोगो को भगवान सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए बीती रात से क्षेत्र में रुक रुककर रिमझिम बारिस हो रही है बारिस के चलते मंगलबार को दिनभर जनजीवन अस्त व्यस्त रहा मौसम में हुए बदलाव के साथ ठंडी बढ़ने से लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे वही दिनभर दुकानदारों को दुकानों के सामने अलाव जलाकर तापते हुए देखा गया।


धान की आवक पर असर
मौसम में आये बदलाव का असर धान खरीदी केंद्रों पर भी दिखा मंगलबार को खरीदी केंद्रों में बहुत कम आवक हुई कहीं कहीं तो आवक हुई ही नहीं सांकरा सोण्डरा खरीदी केंद्र पर मात्र एक किसान ही धान तौलाई को लेकर पहुचे अब तक यहां लगभग बाइस सौ क्विंटल धान की आवक हुई है।

हर केंद्र में आठ दस जबकि सांकरा में मात्र दो ही चबूतरे बने
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2020 में सभी धान खरीदी केंद्रों पर धान को जमीन की नमी से बचाकर सुरक्षित रखने चबूतरों का निर्माण किया गया लगभग दो लाख रुपये प्रति चबूतरे का स्टीमेट था कही आठ कहीं दस इस तरह धरसीवा कुम्हारी आदि सभी केंद्रों पर आठ दस चबूतरों का निर्माण हुआ लेकिन सांकरा में मात्र दो ही चबूतरे बनाये गए जो खरीदी केंद्र में होने वाली आवक के अनुरूप ऊंट के मुंह मे जीरा के समान हैं ।पर्याप्त चबूतरों का निर्माण न होने से धान को सुरक्षित रखने में बहुत समस्या होती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811