Let’s travel together.

कल खुलेगा अनुमानों का पिटारा…. जीत हार को लेकर चौक चौराहों पर छिड़ी नई बहस,राजनीतिक दलों के नेताओं के अपने -अपने दावे

0 165

शिवलाल यादव रायसेन
तेलंगाना राज्य में 30 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद पूरे पांच राज्यों का रिजल्ट 3 दिसंबर रविवार को खुलेंगे।हारजीत के पिटारों के जारी होने के पश्चात नई बहस लोगों ने चौक चौराहों और गांवों की चौपालों पर छेड दी है।करीब आधा दर्जन से ज्यादा एजेंसियों के एक्जिट पोल जारी किए गए हैं।मप्र में एक एक एक्जिट पोल भाजपा खेमे को।खुशी देने वाले साबित हुए हैं।2-3 एक्जिट पोल एजेंसियों की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी को राहत दी है।एक्जिट पोल खुलने के बाद ही लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।साथ ही दोनों प्रमुख दलों के राजनैतिक गलियारों में भी बहस छिड़ी हुई है।सोशल मीडिया पर भी कमेंट्स के साथ जीत हार के दावे किए जा रहे हैं।

जहां एक भाजपा के जिला पदाधिकारी नेता मप्र में भाजपा के सत्ता में फिर से लौटने और रायसेन जिले की अधिकांश सीटें जीतने के दावे करते नजर आ रहे हैं।वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुमताज खान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने भी यह दावा किया है कि रायसेन जिले की इस बार 4 सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेंगे।
अब सट्टा बाजार के नए रेटों पर नजर.
मतदान के बाद से ही रायसेन शहर समेत जिले का सट्टा बाजार कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी को लेकर सटोरिए हारजीत की शर्त लाखों रुपये का दांव खेल रहे हैं।सट्टा बाजार में रायसेन जिले की चारों सीटों कांग्रेस की झोली में जाने और मप्र में 117 सीटों को लेकर सटोरियों ने लाखों रुपये का दांव लगा रखा है।गुरुवार को सामने आए नए एक्जिट पोल जारी होने के बाद सटोरियों की निगाहें नए दांव पर टिक गई हैं।सटोरियों ने भी चाल चलते हुए अपने सुर अलापना शुरू कर दिया है।
दावे अपने -अपने
हम रायसेन जिले की चारों सीटें जीत रहे हैं।क्योंकि मप्र में भ्र्ष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई,बेरोजगारी लूटमार अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।इसीलिए जनता ने इस बार अपना मत सत्ता परिवर्तन के लिए दिए हैं।एक्जिट पोल कुछ एजेंसियों ने जारी किए हैं।वह भरोसे लायक नहीं है।

मुमताज खान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन
रायसेन जिले की जनता भाजपा के साथ है।जनकल्याण कारी योजनाओं किसानों और लाड़ली बहना योजना का लाभ बीजेपी को मिलेगा।इसीलिए जिले की कम से कम तीन सीटें भाजपा की झोली में जाने की पूरी उम्मीद है।-राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811