-पिछले वर्ष पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा व अभिनेता मनोज जोशी ने की थी शिरकत
संतोष अग्रवाल सालीचौका नरसिंहपुर
हर साल की भांति इस वर्ष भी 27 नवंबर को श्री गुरु स्वामी सच्चदानंद जी की जयंती पर्व उनके परम शिष्य ब्रम्हलीन ब्रम्हचारी श्री मूलानंद जी के सूक्ष्म सानिध्य में उनके अनुयायियों के द्वारा मनाया जायेगा, यह जंयती पर्व प्रति वर्ष की भांति एक दिन पूर्व 26 नवंबर से जय जय अलखनिरंजन के उदघोष के साथ दोपहर आरंभ हुआ और दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा 27नवंबर को समापन होगा। यह जयंती पर्व नेतराम पड़हार कृषिफार्म बसुरिया मंडल व आमढांना आश्रम सालीचौका में मनाया जायेगा।
उल्लेखनीय हैं कि गत वर्ष श्री गुरु जयंती पर्व पर नरसिंहपुर जिले के पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा, व फिल्मजगत के अभिनेता मनोज जोशी ने शिरकत की थी।जबकि अवधेश चौकसे ने दोनों जयंती पर्व स्थान पर पज्य गुरुओं की पूजक चित्र भेंट किये थे आयोजकों ने सभी साधक भाईयों से एक दिन पूर्व यानि 26 नवंबर को सपरिवार पधारने का निवेदन किया गया ।

देर शाम अनुष्ठान में शामिल हुये अभिनेता जोशी
श्री गुरु जयंती पर्व पर फिल्म अभिनेता मनोज जोशी अपने प्रेरणास्रोत बरिष्ठ साधक मनीष त्रपाठी के साथ बसुरिया में नेतराम पडहार कृषिफार्म पर रहे श्री गुरु जयंती पर्व अनुष्ठान में शामिल होने देर शाम पहुंचे।