Let’s travel together.

उदयपुरा विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मतदाताओं, निर्वाचन आयोग और प्रशासन को दी बधाई

0 224

कार्यकर्ता के परिश्रम से होगी भारतीय जनता पार्टी की जीत – नरेन्द्र शिवाजी पटेल

बरेली रायसेन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विधानसभा चुनाव में लगभग शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर मतदाताओं, चुनाव आयोग तथा पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। उन्होने उदयपुरा विधानसभा के सभी क्षेत्रों में व्यवस्थित मतदान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी हितचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह विधानसभा के मतदाताओं ने मतदान के लिए उत्साह दिखाया और लोकतंत्र में जागरूकता का परिचय दिया उससे भारतीय लोकतंत्र समृद्ध हुआ है। यह प्रदेश में पिछले दो दशक के दौरान हुए विकास कार्यों का प्रमाण है। विकास और सुशासन से प्रदेश की जनता अभिभूत है। मतदान का क्रम सुबह से प्रारंभ हुआ एवं मतदान समाप्त होने तक लंबी लाइनों में महिला-पुरूष एवं युवा वर्ग के मतदाता अपने क्रम का उत्साहपूर्वक इंतजार करते रहे, यह बात प्रमाणित हो गयी है कि अपने अधिकारों के प्रति जहां हर वर्ग में उत्सुकता है, वहीं कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूकता आयी है। श्री पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने संगठन के लक्ष्य को शिरोधार्य कर संगठन की गौरवशाली परंपरा का निर्वाहन किया है। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पूरे चुनाव के दौरान मेरे कंधा से कंधा मिलकर साथ चले बरिष्ट जनों के मार्गदर्शन में हमने भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ तक मजबूत किया सभी के मार्गदर्शन और परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी उदयपुरा विधानसभा में इतिहास रचेंगी | सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने सभी पत्रकार बंधुओ का आभार जताते हुए कहा कि उदयपुरा विधानसभा चुनाव के दौरान सभी मीडिया बन्धुओं का पूर्ण सहयोग मिला का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार । उदयपुरा विधानसभा की जनता को उत्साहपूर्वक मताधिकार का उपयोग करने के लिए पुनः आभार ।

न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी
जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन
मीडिया प्रबंधन प्रभारी उदयपुरा विधानसभा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811