Let’s travel together.

तेज रफ्तार बाइक और बुलेट की टक्कर एक युवक की मौत 3 घायल

0 73

 

राजीव जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन

ओबेदुल्लागज  के रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई जिससे एक युवक की मौत हो गई बही 3 अन्य घायल हे।टक्कर के बाद बाइक पर बैठे युवक सड़क पर गिर गए.हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार सलकनपुर तरफ से आ रहे 30 वर्षीय प्रभाकर भिलाला अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक mp04Oy0450 सवार की सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी सवार से टक्कर हो गई जिसके परिणाम स्वरूप ब्रिज के मोड़ पर मोटरसाइकिल कंट्रोल न हुई और सीधे रेलवे ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा गई।और
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल सवार के पीछे बैठा 18 वर्षीय संदीप भिलाला सीधा मोटरसाइकिल पर से उछल कर ब्रिज के नीचे लगभग 15फीट रोड पर जा गिरा बही दूसरा युवक ब्रिज की दीवार से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया दोनो को उपचार हेतु भोपाल रेफर किया।बही दो अन्य घायल का इलाज नगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा हे।


गंभीर रूप से घायल दो युवकों को भोपाल ले जाते समय उनमें से एक युवक 18 वर्षीय संदीप भिलाला पुत्र भगवान दास भिलाला की रास्ते में मौत हो गई बही प्रभाकर भिलाला को गंभीर हालत में हमीदिया भर्ती कराया गया।साथ ही विशाल कुशवाह एवम एक साथी का नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा हे।विशाल कुशवाह बुलेट मोटर साइकिल एमपी 04 zj4368 पर सवार था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811