रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आजादी के 75 साल बाद भी रहवासी सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित दिखाई नजर आते हैं रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के औबेदुल्लागंज के ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तामोट के ग्राम लंका टोला में आज भी रहवासी लकड़ी का पुल बनाकर मुख्य मार्ग तक पहुंच रहे है जबलपुर नेशनल हाइवे से चंद कदमों की दूरी पर बसा यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित दिखाई नजर आता है। वही आज भी महिलाओं और बच्चों को जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से गुजरने को मजबूर है।वही सड़क पर बड़े बड़े पत्थर डाल दिए गए है।जिसके कारण पूरी सड़क ही बह गई। पर आज तक न

जनप्रतिनिधि और न कोई अधिकारी हमारी सुध लेने आया बस जब चुनाव आता है।तो वोट मांगने आता है तो वोट मांगने आते है।पर आज तक हमने 3 बार विधायक सुरेंद्र पटवा का चेहरा तक नही देखा है।पर अब तक हम बीजेपी को वोट देते आए है पर अब हम भी बदलाव चाहते है भाजपा ने हमे आज तक दिया ही क्या है जो हम उन्हे वोट दे अब हम भी परिवर्तन चाहते है।जिससे हमारा और हमारे बच्चो का भविष्य बन सके।बारिश के समय हम घरों में कैद हो जाते है हमे देखने कोई नही आता न कोई सुध लेता है हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।इस बार हम सभी ने मन बना लिया है की बदलाव होना जरुरी है और हम इस बार बदलाव के लिए ही वोट करेंगे और हमारे वोट की ताकत हम इस बार दिखा देंगे की हम भी भोजपुर विधानसभा के रहवासी है।हमारी पीड़ा सुनने कोई नही आता मजबूर होकर हम यह कदम उठा रहे है।