Let’s travel together.

ग्राम सूखा करार के 50 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी ने किया स्वागत

0 174

 

सी एल गौर रायसेन

विधानसभा चुनाव के चलते दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है, मंगलवार को सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उचेर के तहत आने वाले ग्राम सूखा करार के 50 ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भाजपा में शामिल होने वाले सभी 50 कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भाजपा के चुनाव कार्यालय श्री राम परिसर में स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दी।

भाजपा में शामिल होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में थे परंतु हमने इस बार भाजपा पार्टी में शामिल होने का मन बनाया और भाजपा की रीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्य योजनाओं और कार्यशैली से प्रभावित होकर हम भाजपा में शामिल हो रहे हैं, अब हमारे गांव एवं क्षेत्र का विकास भी होगा हमें भाजपा में शामिल होकर खुशी हो रही है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी को विश्वास दिलाया कि वह अधिक से अधिक मतों से गांव की पोलिंग जीतेंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा नेता जमना सेन, भूपेंद्र सिंह वर्मा, यशवंत मीना, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बृजेश चतुर्वेदी, राकेश तोमर, दातार सिंह मीणा, वीरेंद्र तोमर, चंद्रकेश रघुवंशी बबलू ठाकुर, दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित अनेक भाजपा नेता मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811