Let’s travel together.

कोतवाली क्षेत्र में 684 मेें अभी तक 350 लाइसेंसी शस्त्र जमा

0 96

 

-विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

– थाने में जमा कराए जा रहे हैं लाइसेंसी शस्त्र

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं को व्यवस्थित निष्पक्ष व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शस्त्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने व प्रचलित शस्त्र अनुज्ञप्तियों को निलंबित किया है।

कोतवाली में 350 शस्त्र जमा –

शिवपुरी शहर कोतवाली में 684 लाइसेंसी शस्त्र हैं जिनमें से अभी तक 350 शस्त्र जमा हो चुके हैं। शिवपुरी कोतवाली टीआई विनय यादव ने बताया कि जो लाइसेंसी शस्त्रधारी निर्धारित दिनांक तक अपने हथियान जमा नहीं कराएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाने में विधिवत प्रक्रिया अपना थाने से संबंधित सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा रहे हैं।

अन्यथा होगी कार्रवाई-

इन निर्देशों के बाद जिले के समस्त लाइसेंसी शस्त्र संबंधित लाइसेंसधारियों को पुलिस थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के इन निर्देशों के बाद सभी थानों में लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। समस्त शस्त्र लाइसेंसियों को जल्द से जल्द अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी थानों में यह शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। शिवपुरी कोतवाली पुलिस द्वारा भी यह लाइसेंसी शस्त्र अपने थाने में जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811