रायसेन। के सांची मार्ग पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में लामबंद होकर दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मांगे पूरी ना होने के चलते 29 से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले ज्ञापन दिया गया है और मांगे पूरी ना होने की दशा में हड़ताल पर चले जाएंगे।