Let’s travel together.

आईएएस अधिकारी नियाज खान को राज्य सरकार ने जारी किया अभासे आचरण नियम के तहत कारण बताओ नोटिस

0 470

भोपाल। कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर ट्वीट के बाद फिर ट्वीट करने वाले  आईएएस अधिकारी नियाज खान द्वारा किए गए ट्वीट और मीडिया में बयानबाजी करने पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करके सात दिन में जवाब मांगा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आईएएस अधिकारी नियाज के बारे में कहा था कि जल्‍द ही इस अधिकारी को नोटिस जारी किया जाएगा।

नोटिस में कहा गया है कि यदि 7 दिन में खान जवाब नहीं देते हैं तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुकर्जी ने नोटिस दिए जाने की पुष्टि की है।

सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक ने गुरुवार को दिए गए नोटिस में कहा कि आपके द्वारा ट्वीट में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय विशेष के लोगों की विभिन्न् राज्यों में हत्या किए जाने और किताब लिखकर उनकी पीड़ा को भारतीयों के सामने लाने जैसी टिप्पणियां करना प्रथम दृष्टया धार्मिक एवं सांप्रदायिक भावनाओं को उत्तेजित कर धार्मिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने का प्रयास प्रतीत होता है। आपने स्वयं की पदस्थापना जम्मू-कश्मीर में किए जाने के लिए प्रधानमंत्री से कहने का वक्तव्य दिया, जो भारतीय अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 का उल्लंघन है। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों से जिस आचरण की अपेक्षा की जाती है, आपका कृत्य उसके अनुरूप न होकर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अत: सात दिन में कारण बताएं कि उपरोक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरुद्ध अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समयावधि में उत्तर नहीं मिलता है तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811