Let’s travel together.

मन वचन कर्म से धर्म के अनुसार चलना ही प्रभु श्री राम की सच्ची भक्ति है- धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद

0 174

 

उदयपुरा रायसेन।श्री रामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा संचालित मानस यात्रा, के ग्राम धौलश्री राम जानकी मंदिर पर पहुंचने पर ग्राम के राजेश मास्टर सर्वोदय एवं युवा गोरक्षण समिति सदस्यों द्वारा विद्वानों एवं अतिथियों का पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर सम्मान किया, मंदिर प्रांगण में आयोजित सत्संग सभा में धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि रामराज का प्रथम नागरिक निषाद राज केवट है, प्रभु श्री राम ने निषाद राज को आभूषण, वस्त्र, प्रसाद में दिए एवं अपने घर के लिए विदा किया, प्रभु श्री राम कहते हैं ,कि मेरा स्मरण करते रहना और मन ,वचन तथा कर्म से धर्म के अनुसार चलना, यहि प्रभु श्री राम का निषाद राज को निज संदेश है, मानस में उत्तराखंड के रामराज का वर्णन सुरेंद्र शास्त्री,नर्मदा प्रसाद रामायणी, रामनरेश शास्त्री, देवव्रत राजोरिया ,केशव तिवारी, योगेश पांडे, सुदामा शास्त्री एवं सचिन कृष्ण शास्त्री द्वारा बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा किया गया मानस ग्रंथ की मंगल आरती में पूर्व सरपंच राधेलाल, परशुराम शर्मा, यशवंत दुबे ,सुदर्शन कौरव, राजकिशोर कौरव, टोडल सिंह, प्रेम शंकर चंदेल ,अमर सिंह लोधी, देवेंद्र श्रीवास्तव ,सुमेर सिंह राजपूत, डीपी पाठक, रघुवीर पटेल, लक्ष्मी नारायण सचिव ,देवेंद्र पटेल ,जीतू सरपंच, प्रदीप रघुवंशी , मनीष राजपूत, मोतीराम पटेल, राम ऋषि लोधी, योगेंद्र दुबे, आयुष बिश्नोई, हीरालाल विश्वकर्मा, निखिल रघु, निलेश झरा, शुभम बड़कुर, एवं विभिन्न ग्राम से पधारे हुए श्रोताओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811